National Sports Awards: पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, पदक विजेता देवेंद्र झझारिया, और मुक्केबाज सरिता देवी राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल

892

National Sports Awards: पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, पदक विजेता देवेंद्र झझारिया, और मुक्केबाज सरिता देवी राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल- पैरालंपिक के तीन बार के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझारिया (Devendra Jhajharia), पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) और पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी (Sarita Devi) को इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल किया गया है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा चयन समिति के अध्यक्ष होंगे जिसमें पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय के एक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Royals से जुड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी Thisara Perera, लेकिन फ्रेंचाइजी ने नहीं किया है कंफर्म

According to SportsKia झझारिया ने हाल में संपन्न टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीता जबकि इससे पहले वह 2004 और 2016 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। समिति अगले कुछ दिन में बैठक करके विजेताओं का फैसला करेगी। इस साल पुरस्कारों में देरी हुई क्योंकि सरकार ने ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों खेलों में भारत के प्रदर्शन का इंतजार करने का फैसला किया। भारत ने दोनों खेलों में अभूतपूर्व नतीजे हासिल करते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने ओलंपिक में सात पदक जीते जबकि पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित 19 पदक हासिल किए।

अधिक पढ़ें: इंग्लैंड का यह धाकड़ बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों से डरा, कहा- इंडियन बॉलर्स किसी भी स्थिति में मैच जीत सकते हैं

National Sports Awards

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के साथ ओलंपिक के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक और 13 साल में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। खेलों के क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान को इस साल से राजीव गांधी खेल रत्न की जगह ध्यानचंद खेल रत्न के नाम से जाना जाएगा। खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

Check Out It: Tokyo Paralympics

Previous articleजल्द लॉन्च होगा Twitter का Super Follows फीचर, यूजर्स कमा सकेंगे पैसे
Next articleUP NEWS Lucknow : सपा 12 सितंबर को करेगी प्रबुद्ध सम्मेलन, जानिए कहां होगा समापन