MI vs PBKS Highlights: लगातार पांचवां मुकाबला हारे पांच बार के चैंपियन, पंजाब किंग्स ने 12 रन से हराया

656
MI vs PBKS Highlights
MI vs PBKS Highlights

MI vs PBKS, MI vs PBKS Highlights, MI vs PBKS LIVE updates: आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मुकाबला बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में मुंबई 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। पंजाब ने 12 रन से मुकाबले को अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

धवन और मयंक ने जड़ा अर्धशतक

MI vs PBKS Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत शानदार रही। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में मयंक अग्रवाल 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 12, लियाम लिविंगस्टोन ने 2, शिखर धवन ने 50 गेंदों में 70 और शाहरुख खान ने 15 रन बनाए। जितेश शर्मा 30 और ओडियन स्मिथ 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह ने 1-1 जबकि बासिल थंपी ने 2 विकेट अपने नाम किए।

ओडियन स्मिथ ने झटके 4 विकेट

MI vs PBKS Highlights: 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की औसत शुरुआत रही। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लेकिन चौथे ओवर में वह 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ईशान किशन ने 3, डेवॉल्ड ब्रेविस ने 49, तिलक वर्मा ने 36, सूर्यकुमार यादव ने 43, कीरोन पोलार्ड ने 10 और जयदेव उनादकट ने 12 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से ओडियन स्मिथ ने 4, कगिसो रबाडा ने 2 और वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस का स्कोर: 186/9 (20 ओवर)

18.4 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रबाडा ने पंजाब को सफलता दिलाई।

16.1 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा। कीरोन पोलार्ड 10 के स्कोर पर रन आउट हुए। ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद को लॉन्ग ऑन पर ड्राइव किया था, हल्की सी मिसफील्ड हुई ओडीन से और दूसरा रन लेने के चक्कर में तालमेल में हुई कमी और दोनों बल्लेबाज आधी पिच पर खड़े रह गए, ओडीन का थ्रो सीधे विकेटकीपर के पास था और पोलार्ड दूर दूर तक क्रीज के आसपास भी नहीं थे।

12.5 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा 36 के स्कोर पर रन आउट हुए। तालमेल की कमी और रन आउट के रूप में पंजाब को मिल गया तिलक वर्मा का विकेट। फुल लेंथ की गेंद को मिडिल स्टंप से ड्राइव किया था, बल्ले के अंदरूनी भाग से मिडविकेट फील्डर के दाईं तरफ, तिलक तो आधी पिच तक पहुंच गए थे लेकिन सूर्यकुमार ने उन्हें वापस भेजा, वहां से क्रीज़ में वापस आने का सवाल ही पैदा नहीं होता था, मयंक ने एक अच्छा थ्रो फेंका और बाकी काम अर्शदीप ने पूरा कर दिया।

10.6 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंदों पर 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओडियन स्मिथ ने पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। अर्शदीप सिंह ने डीप स्क्वेयर लेग पर कोई गलती नहीं की, पटकी हुई गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर, घसीटकर पुल करना चाहते थे। बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी थी गेंद इस वजह से अपना अर्धशतक पूरा किए बिना ही वापस जाना होगा।

10 ओवर का खेल समाप्त: मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। तिलक वर्मा 27 और डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

3.4 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कगिसो रबाडा ने पंजाब को पहली सफलता दिलाई। शरीर पर आती गेंद पर पुल करना चाहते थे रोहित लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा ले गई और स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में खड़ी हो गई। शॉर्ट फाइन लेग ने आगे आकर डाइव लगाई और कैच लपक लिया।

पहला ओवर: रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई की पारी की शुरुआत की। वैभव अरोड़ा ने पंजाब की ओर से पहला ओवर किया। इस ओवर में 12 रन आए। रोहित शर्मा ने 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।

पंजाब किंग्स का स्कोर: 198/5 (20 ओवर)

  • जितेश शर्मा: 30*
  • ओडियन स्मिथ: 1*

19.4 ओवर- विकट: पंजाब का 5वां विकट गिरा। शाहरुख खान 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

16.6 ओवर- विकेट: पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 50 गेंदों पर 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बासिल थंपी ने मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। फुल गेंद को इस बार लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे, बल्ले और गेंद का सही संपर्क नहीं हुआ और पोलार्ड ने कोई गलती नहीं की, ओवर का अंत हुआ एक बड़ी विकेट के साथ।

15 ओवर का खेल समाप्त: पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन है। जितेश शर्मा 1 और शिखर धवन 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

14.3 ओवर- विकेट: पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा। लियाम लिविंगस्टोन 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई। बुमराह की स्पेशल यॉर्कर गेंद, 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मिडिल और लेग स्टंप पर, अंदर आकर गेंद बल्ले के नीचे से होती हुई लेग स्टंप पर जा लगी। कोई मौका नहीं था लियम के पास।

13.5 ओवर- विकेट: पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। जॉनी बेयरस्टो 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जयदेव उनादकट ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। धीमी गति की कटर गेंद थी गुड लेंथ पर बेयरस्टो घुटना नीचे टिकाकर लेग साइड पर स्लॉग करना चाहते थे, बल्ला जोर से घुमाया लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे पर लगकर स्टंप्स पर जा लगी, बेयरस्टो हुए बोल्ड।

10 ओवर का खेल समाप्त: पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। जॉनी बेयरस्टो 1 और शिखर धवन 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान मयंक अग्रवाल ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाई है।

9.3 ओवर- विकेट: पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा। कप्तान मयंक अग्रवाल 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुरुगन अश्विन ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। ऑफ स्‍टंप पर फुलर, अगला पैर खोलकर लांग ऑफ के ऊपर से मारने के लिए गए लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई और वहां लांग ऑफ पर सूर्यकुमार ने यह कैच लपककर मयंक को बाहर भेजा।

6 ओवर का खेल समाप्त: पावरप्ले में पंजाब को शानदार शुरुआत मिली है। टीम का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 65 रन है। मयंक अग्रवाल 21 गेंदों पर 38 तो धवन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

5 ओवर का खेल समाप्त: पंजाब का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 53 रन है। मयंक अग्रवाल 18 गेंदों पर 33 और शिखर धवन 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

पहला ओवर: मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पंजाब की पारी की शुरुआत की। मुंबई की ओर से बासिल थंपी ने पहला ओवर किया। पहली गेंद पर मयंक ने शानदार चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 10 रन बने।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

मैच डिटेल

  • मैच नंबर – 23
  • मैच की तारीख – 13 अप्रैल
  • टॉस – मुंबई ने टॉस जीता
  • समय – 7:30 बजे से
  • स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

पिच रिपोर्ट
MI vs PBKS, MI vs PBKS Live, MI vs PBKS LIVE updates: बल्लेबाजी के लिए ये महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ये पिच अच्छी है। स्पिन गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी, और स्पिन भी देखने को मिलेगी। यहां पहली पारी में 165- 175 रन एक अच्छा स्कोर होगा। आईपीएल 2022 में अब तक इस मैदान पर 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। मुंबई को इस मैदान पर आरसीबी और केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मौसम का हाल
13 अप्रैल को पुणे का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वेबसाइट accuweather के मुताबिक मैच के दौरान मैदान पर बादल छाए रहेंगे (81 प्रतिशत)। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मैच के दौरान तूफान की जरा भी आशंका नहीं है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा

  • Star Sports 1
  • Star Sports 1HD
  • Star Sports 2
  • Star Sports 2HD
  • Star Sports Hindi
  • Star Sports Hindi 1HD
  • Star Sports Select 1
  • Star Sports Select 1HD
  • Star Sports Star Gold
  • Star Sports Gold HD

लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल के सभी मुकाबले डिज्नी + हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर लाइव स्ट्रीम हो रहे हैं।

Previous articleIPL 2022: चोट की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए है दीपक चाहर, जल्द ही रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती है CSK
Next articleरात में नहीं आती है नींद तो आजमाएं ये वास्तु उपाय