IPL 2022: क्या लखनऊ या अहमबाद फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने जाएंगे David Warner? फैन के सवाल पर किया बड़ा खुलासा

903
IPL 2022, david warner, ipl new franchises, Lucknow, Ahmedabad, IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। जिसके बाद अब सबकी नजरें मेगा ऑक्शन और नई फ्रेंचाइजी (लखनऊ, अहमदाबाद) के नीलामी पूल से तीन खिलाड़ियों के चुनने पर टिकी हैं। इसको लेकर खिलाड़ी भी अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी सीजन के लिए उनसे नाता तोड़ लिया है और अब वॉर्नर ने संकेत दे दिया है कि दो नई फ्रेंचाइजी ने भी उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसलिए वह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैन ने इंस्टाग्राम पर पूछा- वॉर्नर ब्रो, आईपीएल को लेकर क्या हो रहा है।
इस पर जवाब देते हुए वॉर्नर ने लिखा, मुझे लगता है ऑक्शन

IPL 2022, david warner, ipl new franchises, Lucknow, Ahmedabad, IPL 2022 Mega Auction: इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए डेविड वॉर्नर ने ऑक्शन का जिक्र किया है, जिसका मतलब है कि वह दो नई फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलेंगे। क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाले ऑक्शन से पहले दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ को नीलामी पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका दिया जाएगा।

IPL 2022 Retention-IPL 2022 Mega Auction:

  • नीलामी पूल से तीन गैर-रिटेन किए गए खिलाड़ियों को चुन सकेंगी नई टीम
  • नए प्रस्ताव के अनुसार, बीसीसीआई दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ को नीलामी पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है।
  • दो नई टीमें पहले नीलामी पूल से तीन गैर-रिटेन किए गए खिलाड़ियों को चुन सकेगी।
  • फ्रेंचाइजी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर नई टीमों को नीलामी पूल से किन्हीं तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जाती है, तो वे उनके लिए आरटीएम का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

वॉर्नर का सनराइजर्स हैदराबाद से टूटा नाता

IPL 2022, david warner, ipl new franchises, Lucknow, Ahmedabad, IPL 2022 Mega Auction: डेविड वॉर्नर के लिए आईपीएल 2021 बेहद खराब रहा। ये कहना गलत नहीं होगा कि वॉर्नर के लिए आईपीएल का 14वां सीजन अब तक का सबसे बेकार अनुभव रहा होगा। 2009 में आईपीएल डेब्यू करने वाले डेविड वॉर्नर ने 2016 में अपने नेतृत्व में SRH की टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाया था। 2015, 2017 और 2019 में वह सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता था। इसके बावजूद टीम ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में वॉर्नर से कप्तानी छीन ली और केन विलियमसन को नया कप्तान बनाया। दूसरे हाफ में वॉर्नर को खेलने के बहुत कम मौके मिले। वॉर्नर ने इस सीजन में 8 मैचों में 24.37 की औसत से 195 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
आईपीएल के बाद डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएं। उन्होंने यूएई में वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेलते हुए 147 की स्ट्राइक रेट के साथ 289 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली, जिसमें उन्होंने टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई।

डेविड वॉर्नर के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में उन पर पैसों की बारिश होने वाली है। हालांकि ये तो ऑक्शन में पता चलेगा कि कौन सी टीम उनमें दिलचस्पी दिखा रही है।

IPL Retention 2022 List, IPL Highest Salary Increase, IPL 2022 Players Salary: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।

चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ कुल राशि से काटे जाएंगे) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)।

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़, 16 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नारायण (6 करोड़)।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), एनरिच नोर्त्जे (6.5 करोड़)।

Previous articleIPL 2022: KL Rahul के फैसले ने बदला Punjab Kings का प्लान, अब टीम किसी खिलाड़ी को नहीं करेगी रिटेन
Next articleBig Breaking News – जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका