Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है?

651
Why don't airplanes fly over the Taj Mahal
Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है?

Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है? : दुनियाभर से हर साल करीब 70 लाख लोग दुनिया के 7 अजूबों में से एक Taj Mahal को देखने आते है। Taj Mahal को मोहब्बत की निशानी भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज (Airplane) क्यों नहीं उड़ते है।

हो सकता है आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो कि Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज नही उड़ते है, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। बता दे कि  ताजमहल के 7.4 किलोमीटर  क्षेत्र के अंतर्गत सभी तरह के हवाई जहाज को उड़ाने पर रोक लगी हुई है।

इस वजह से नहीं उड़ते Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज।

Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज नही उड़ते ओर इसके पीछे कारण  है कि यह एक No Fly Zone (नो फ्लाई जोन) है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह no fly zone क्या होते है?

No Fly Zone क्या होते है?: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किसी देश का ऐसा क्षेत्र या जगह जहां पर हवाई जहाज को उड़ाने की परमिशन नही होती है उसे NO Fly Zone (नो फ्लाई जोन) या या Air Exclusion Zone कहा जाता है।

किन क्षेत्रों को No Flying Zone  में रखा जाता है?

  1. कई जगहें ऐसी होती है जहां की भोगोलिक स्थिति हवाई जहाज के उड़ने के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती है तो ऐसी जगहों को ऐसे No Flying Zone में रखा जाता है।
  2. इसके अलावा कई बार किसी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देने के लिए युद्ध जैसी स्थिति में या फिर किसी और वजह से भी सरकार उस क्षेत्र को कुछ समय के लिए No Flying Zone में रख देती है।
  3. ऐसे ही सुरक्षा की दृष्टि से कुछ इमारतों को भी No Flying Zone में रखा गया है जिनमे राष्ट्रपति भवन, संसद और प्रधानमंत्री आवास आदि।

बता दे कि भारत सरकार द्वारा 2006 में एक कानून पारित कर Taj Mahal की सुरक्षा के लिए इसे NO FLY ZONE (नो फ्लाई जोन ) में रख दिया है ओर जिसके अनुसार ताजमहल के 7.4 किलोमीटर के क्षेत्र में किसी भी तरह के हवाई जहाज के उड़ाने  पर रोक लगा दी गई। तो बस यही कारण है जिस वजह से ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज को नही उड़ाया जाता है।

इस कानून को लागू करने के पीछे कई वजह हो सकती हैं जैसे –

  • यह एक विश्व विरासत स्थल है और 9/11 के हमले के बाद विभिन्न देश एयर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए ऐसे नियम लागू कर रहे हैं।
  • ताजमहल को प्रदूषण से दूर रखता है।
  • ताज में पर्यटकों को शांतिपूर्ण समय बिताने में मदद करता है।
Taj Mahal
Taj Mahal Agra

अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है। तो उम्मीद करते है आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी। आप अपने सवाल ओर सुझाव हमे कमेंट करके बता सकते है, धन्यवाद!

Previous articleHonda की नई Honda ZR-V की बाजार में रॉयल एंट्री, बेहतरीन फीचर्स और दमदार माइलेज से Creta और Brezza को देंगी चुनौती
Next articleVirat Kohli Net Worth 2023 वेतन, आय, विज्ञापन, निवेश और ब्रांड वैल्यू की पूरी जानकरी