IPL 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की तैयारी शुरू

693
Delhi Capitals preparations begin for IPL
Delhi Capitals preparations begin for IPL

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए हर टीम अपने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर चुकी है। इस सीजन की शुरुआत 1 अप्रैल से हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने टीम के खिलाड़ियों की तैयारियों को देखा। दिदिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी यश ढुल ने उनके साथ फोटो शेयर की।

जनवरी की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक सूचना दी थी कि सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। सौरव गांगुली पिछले साल बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटे थे, उनके बाद रोजर बिन्नी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रॉजर बिन्नी के कार्यकाल में ये पहला आईपीएल सीजन होगा।

आपको बता दें कि अध्यक्ष पद से पहले सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम के मेंटर थे, वह एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं। डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली ने टीम के खिलाड़ियों की तैयारियों को देखा। इसमें कई खिलाड़ी शामिल रहे।

IPL 2023 Update

IPL 2023 Update
IPL 2023 Update

आपको बता दें कि टीम में शामिल अक्षर पटेल, कुलदीप यादव नेशनल टीम के साथ है। विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से कुछ दिन पहले ही भारत आएंगे, वहीं बड़े खिलाड़ी भी अभी एकत्रित नहीं हुए हैं। आईपीएल से करीब 10 दिन पहले यानी मार्च 20 तारीख तक अधिकतर प्लेयर्स कैंप में शामिल हो जाएंगे। पुरुष आईपीएल से पहले इस बार महिला आईपीएल का भी आयोजन हो रहा है, जो 4 मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा।

सौरव गांगुली ने पुष्टि कर दी है कि ऋषभ पंत आईपीएल सीजन 16 में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह टीम नए कप्तान का ऐलान करेगी। कार एक्सीडेंट के बाद उनके मैदान पर वापस लौटने में 4 से 5 महीने का समय लग सकता है।

Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी

प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, मिचेल मार्श, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, लुंगी नागिड़ी, विकी ओस्तवाल, रिपल पटेल, रोवमान पॉवेल, चेतन साकरिया, इशांत शर्मा, डेविड वार्नर, खलील अहमद, यश ढुल, सरफ़राज़ खान, ललित यादव, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी, एनरिक नॉर्खिया, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, रैली रोसो, फिल साल्ट, पृथ्वी शॉ, अमन हाकिम खान।

देश-विदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए BRSHindi पर विजिट करते रहें।

Previous articleWTC Final 2023 Date: इंग्लैंड के ‘द ओवल’ पर होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
Next articleTappu Gang के Abdul Chacha की पत्नी की खूबसूरती के सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ जाती हैं