Tokyo Olympics: भारत का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जापान को दी मात

1020

नई दिल्ली: Tokyo Olympics, भारत के लिए आज का दिन बहुत ख़ास रहा। आज की सुबह ही भारत के लिए खुशियों भरी रही। वहीं आपको बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर चुकी भारतीय हॉकी टीम का आज शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से मात दी। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांता शर्मा ने 1-1 गोल किया। वहीं गुरजंत सिंह ने 2 गोल दागे. जापान की ओर से टनाका, वतनाबे और मुराटा कजूमा ने गोल किया।

यह भी पढ़ें: 5 स्वर्ण! पीएम मोदी ने शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को दी बधाई

आपको बता दें ये भारत की लगातार तीसरी जीत है। ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने स्पेन, अर्जेंटीना के बाद अब जापान को भी हरा दिया है। मेजबान जापान इस ओलंपिक में एक भी मैच नहीं जीत पाया। वहीं भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत के बाद उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल हो गया था जिसके चलते भारत जापान के खिलाफ उतरी। भारत की ओर से पहला गोल 13 वें मिन में हरमनप्रीत सिंह ने किया।

अधिक पढ़ें: Tokyo Olympics: मीराबाई चानू को मिल सकता है स्वर्ण पदक!

इस मैच में भारत ने जापान को 5-2 हराया। हालांकि 59 वें मिनट में टनाका ने एक और गोल दाग जापान की ओर से तीसरा गोल किया लेकिन समय समाप्त होने तक भारत 5-3 से आगे रहा और उसने टोक्यो ओलंपिक में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली।

Previous articleचिकित्सा पाठ्यक्रमों को लेकर PM मोदी ने लिया बड़ा फैसला, अमित शाह ने कही ये बात
Next articleसीएम योगी का ऐलान: प्रदेश में नही बढ़ेगी बिजली की दरें, किसानों को भी राहत