तरबूज ही नहीं, उसके बीज भी आते हैं बहुत काम

1177

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। लेकिन तरबूज खाने के बाद उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज की ही तरह उसके बीज भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं तरबूज के बीजों से होने वाले फायदों के बारे में-

तरबूज के बीजों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, पोटाशियम, फास्फोरस और तांबा आदि पाया जाता है।

तरबूज के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम दिल का ख्याल रखता है। यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है और दिल की कई समस्याओं को बहुत ही दूर करता है।

वहीं तरबूज के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों की समस्या को बहुत हद तक रोकते हैं।

किसी भी गंभीर बीमारी के बाद शरीर में बहुत सी कमजोरी आ जाती है। ऐसे में तरबूज के बीजों का सेवन करना चाहिए। यह कमजोरी को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसमें मौजूद डायट्री फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को खत्म करने में सहायक होते हैं।

Previous articleआपदा से बचकर भागे, मौत ने रास्ते में छीन ली जिंदगी, जानिए क्‍या हुआ मुंबई से ऑटो से चले 5 प्रवासी मजदूरों के साथ
Next articleबीमारियों से रहना है दूर,तो गर्मियों में अवश्य खाएं कच्चा प्याज