Libya Floods Updates: डैनियल तूफान ने लीबिया में बरपाया कहर, 2000 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता

453
Libya Floods Updates
Libya Floods Updates

Libya Floods Updates: मुस्लिम अफ्रीकी देश लीबिया में डैनियल तूफान ने भयानक कहर बरपाया है। भूमध्यसागर में उठे इस तूफान के कारण देश के पूर्वी तट पर भीषण बाढ़ आई है। बाढ़ के चलते पूर्वी तट पर बसे डर्ना शहर में भीषण तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा अब तक 2 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि हजारों की संख्या लोग लापता हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल जलील ने बताया कि तेज बारिश और तूफान के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सालों से गृह युद्ध की आग में झुलस रहे लीबिया में बीते 5 दिनों से भारी बारिश हो रही है। शनिवार और रविवार को यहां बेहद तेज हवाएं चलीं और इसके बाद बड़े शहरों में भी बाढ़ आ गई। देश के पूर्वी हिस्से में हालात सबसे खराब हैं। यहां करीब एक हफ्ते से जनजीवन बिल्कुल ठप पड़ा है। सरकार ने पहले इमरजेंसी की घोषणा की और अब कर्फ्यू लगा दिया है।

बांध टूटने से मची भयानक तबाही

लीबिया के पूर्वी तट पर बसे डर्ना शहर में सबसे अधिक तबाही मची है। भारी बारिश के कारण शहर में मौजूद दो बांध टूट गए और करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी सिटी के अंदर प्रवेश कर गया। सोशल मीडिया पर शहर की तबाही का मंजर फोटो और वीडियो के रूप में वायरल हो रहा है। जिसमें पूरा शहर उजड़ा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में इंसान और गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बहते नजर आ रहे हैं।

Hurricane Daniel wreaks havoc in Libya
Hurricane Daniel wreaks havoc in Libya

ये शहर भी प्रभावित

डर्ना के अलावा लीबिया के कई अन्य प्रमुख शहर भी तूफान की चपेट में हैं. तूफान डेनियल का असर सोमवार को बेंगाजी, अल-मर्ज, सुसा और बायदा जैसे शहरों में भी दिखा। लीबिया भी एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। सरकार ने खराब मौसम और बाढ़ को देखते हुए सभी तेल उत्पादन संयंत्रों को बंद करने का आदेश दिया है।

यूएन की स्थिति पर नजर

लीबिया में तूफ़ान डेनियल से हुई तबाही पर संयुक्त राष्ट्र का भी नज़र है. यह बयान मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक द्वारा जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि हम हालात पर नजर रख रहे हैं. हमारी तरफ से उन्हें जो भी मदद की जा सकती है हम उसे तत्काल मुहैया कराएंगे।

आपको बता दें कि लीबिया में तानाशाह शासक मोहम्मद गद्दाफी की हत्या के बाद देश में भयानक अस्थिरता है. केंद्रीय सत्ता पर नियंत्रण के लिए दो गुट आपस में लड़ रहे हैं. देश में गृह युद्ध छिड़े हुए लगभग एक दशक हो गया है। पहले से ही अशांति और अस्थिरता का सामना कर रहे लीबिया के लोगों के लिए तूफान डेनियल ने एक नई चुनौती पेश की है।

Previous articleMahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Next articleBusiness Idea: बिना पैसे निवेश किए शुरू करें सेकंड हैंड कार बेचने का बिजनेस