Kushinagar News: कसया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में वाछिंत/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 406/2023 धारा 323, 504, 506, 354, 376 भादवि व 67 आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शनि कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी बंसतपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इसके अलावा मु0अ0सं0 75/2024 धारा 364, 323, 308 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र गुड्डु सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। भारतीय दंड संहिता।
गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय, इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव, इंस्पेक्टर अभिषेक मौर्य, इंस्पेक्टर अतुल कुमार शामिल रहे।
देश-विदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए BarwaSukhdav.com पर विजिट करते रहें।