कुशीनगर में थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की मौत

1093

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाने के बेलवाडीह गांव में हुई घटना पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला पुलिस ने किया घटना की जानकारी होने से इन्कार।

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाने के गांव अवरवा सोफीगंज के टोला बेलवाडीह में शनिवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पति से विवाद के बाद महिला अपने मायके में रह रही थी।

30 वर्षीय मुन्नी खातून की शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव देवीचक में हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पति से विवाद होने के चलते वह मायके में रहने लगी। दोपहर में गेहूं की मड़ाई हो रही थी। मुन्नी भी घर वालों के सहयोग में थी। इसी बीच अचानक उसका आंचल थ्रेसर में फंस गया जिससे चपेट में आ गई। खून से लथपथ मुन्नी को स्वजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए, जहां परीक्षण के पश्चात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुन्नी के दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई घटना जानकारी में नहीं है।

चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विभिन्न मुकदमों में वांछित अहिरौली बाजार थाने के सिरसिया नंबर दो गांव के वंशबहादुर व अशोक, भगवानपुर खुर्द गांव के मुहम्मदीन और एक अन्य को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारो के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, एसआई महेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल जगमोहन यादव, आमिर हसन, संतोष कुमार, सोनू चौहान आदि शामिल रहे।

हत्या का आरोपित गिरफ्तार

तीन साल पहले बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में बरवापट्टी थाने के चौबेया पटखौली गांव के पंकज राय को अभियुक्त बनाया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। शनिवार को बरवापट्टी के थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र राव को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित धोबीघटवा बाजार में है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Previous articleयूपी में 30 अप्रैल तक : 12वीं तक के स्कूल, कोचिंग सेंटर बंद रखने के आदेश
Next articleकुशीनगर में पछुआ ने मचाई तबाही, दो मवेशी जिदा जले