कुशीनगर में जंगल से भटककर आबादी में घूम रहा है तेंदुआ, युवक को किया घायल, दहशत

1137

उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली में दूसरे दिन शुक्रवार को भी तेंदुए का आतंक जारी रहा। सुबह तेंदुए ने एक 22 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। परिजन युवक को घायल अवस्था में लेकर सिसवा पीएचसी पहुंचे, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। तेंदुए के हमले से गांव के लोग भयभीत हैं। वहीं, वन विभाग की टीम ने पिजड़ा लगा कर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, मगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।

गेड़हरुआ जंगल से सटे पटखौली में दो दिनों से तेंदुए ने आतंक मचाया है। गुरुवार की सुबह खेसरारी निवासी 60 वर्षीय केदार तथा पड़ोसी जनपद कुशीनगर के भेड़ी जंगल निवासी सुकई व गणेश को तेंदुए ने पंजा मार जख्मी कर दिया था। शाम को तेंदुए को पकड़ने पहुंचे वन विभाग के रेंजर सहित तीन कर्मियों को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। पूरा गांव दहशत में रात बिताया।

इसी बीच शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले पटखौली निवासी अमरेश पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ तीन-चार दिन पहले पड़ोसी जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में आतंक मचाया था। उस समय का फोटो व वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Previous articleDelhi में आज हवा चलने की संभावना
Next articleIPL 2021: IPL 2021 के लिए मुंबई इंडियंस ने 6 फीट 8 इंच लंबे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसन का स्वागत किया; तुम्हें सिर्फ ज्ञान की आवश्यकता है