कुशीनगर में आग से चार झोपड़ियां जलीं, सामान राख

1224

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के जमुआन टोला में रविवार की रात अज्ञात कारण से लगी आग में दो रिहायशी समेत चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

घटना में हीरा व जयराम की रिहायशी झोपड़ियां व बगल में मौजूद दो अन्य झोपड़ियों में रखे गृहस्थी के सामान, अनाज, बर्तन, कपड़े व दो साइकिल जल गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग बुझाई। लेखपाल रजनीश उपाध्याय ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी।

सात बकरियां मरीं, भैंस झुलसी

कसया तहसील व कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव के मटियारा टोला में रविवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक घर संपूर्ण और एक आंशिक रूप से जल गया। घटना में सात बकरियां जल कर मर गईं और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही मोटरसाइकिल सहित घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। अखतर का फूस का घर है। पति बाहर रहते हैं। पत्नी अफसाना घर थी। रात लगभग एक बजे आग लग गई। आग से पड़ोस के अशरफ के पक्के मकान को भी क्षति पहुंची है। सुबह पहुंची लेखपाल कालिदी कला यादव ने क्षति का आकलन किया, कहा कि तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी, वहां से आर्थिक सहायता पीड़ितों को मिल सकती है।

सिलेंडर फटने से भारी क्षति

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर बाजार में सुग्रीव रंगवा द्वारा मिठाई बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। किसी तरह दुकानदार ने भागकर अपने को सुरक्षित किया। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

Previous articleBengal polls: 205 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तीसरे चरण में, 31 सीटों पर लड़ेंगे
Next articleकार्यालय छोड़ गायब रहते हैं अधिकारी व कर्मचारी