योगी सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ

On: December 23, 2022 7:02 PM
Follow Us:

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज रविवार को राजभवन में हो गया। यूपीए सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद पलटू राम समेत सात चेहरे ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में दिनेश खटीक ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह मेरठ के हस्तिनापुर के विधायक हैं। पार्टी केनुसूचित जाति का चेहरा है। इनके अलावा धर्मवीर प्रजापति भी योगी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी गायक और अभिनेता समर सिंह ने ली सपा की सदस्यता

Business Loan

Business Loan

Get personal loan up to 5 CR

Home Loan

Home Loan

Get home loan up to 50 lakhs

पलटू राम को भी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह अनुसूचित जाति के नेता है। पहली बार विधायक चुने गए हैं। उनके अलावा संगीता बलवंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा, संजीव कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

जितिन प्रसाद ने योगी कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली है. वह यूपीए सरकार में मंत्री रहे हैं। इसके बाद छत्रपाल गंगवार ने भी शपथ ली। गंगवार दूसरी बार साल 2017 में चुनाव जीते हैं। बीजेपी के जिला मंत्री भी रहे हैं।

Aadhar Pe Loan

Aadhar Pe Loan

Get aadhar loan up to 1 lakhs

Personal Loan

Personal Loan

Get personal loan up to 5 lakhs

योगी सरकार की कैबिनेट विस्तार को प्रदेश के जातीय समीकरण की वजह से काफी अहम माना जा रहा है दरअसल प्रदेश में दलित 20.5 पस दी है। जबकि ब्राह्मण 13 फीसदी है। इस तरह ठाकुर 8.50 फीसदी और यादव 9 फीसदी हैं। ऐसे में इन्ही चेहरों को कैबिनेट में जगह दी गई है।

अधिक पढ़ें: चिकित्सा पाठ्यक्रमों को लेकर PM मोदी ने लिया बड़ा फैसला, अमित शाह ने कही ये बात

आपको बता दें कि योगी सरकार का यह तीसरा कैबिनेट विस्तार है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थी। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार का गठन हुआ उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ। जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। अब तीसरे विस्तार में सात मंत्रियों ने शपथ ली है।

BarwaSukhdav

Sharif ने 2015 में लॉन्च होने के बाद से एक वेब विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। वर्षों से, उन्होंने कंपनी की वेब एक्सपर्ट टीम का नेतृत्व किया है और 10,000 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं - ब्रेकिंग न्यूज, शिक्षा, नौकरियों, समीक्षाओं का मिश्रण, सहायक, उद्योग विश्लेषण , और अधिक।