Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है? : दुनियाभर से हर साल करीब 70 लाख लोग दुनिया के 7 अजूबों में से एक Taj Mahal को देखने आते है। Taj Mahal को मोहब्बत की निशानी भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज (Airplane) क्यों नहीं उड़ते है।
हो सकता है आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो कि Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज नही उड़ते है, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। बता दे कि ताजमहल के 7.4 किलोमीटर क्षेत्र के अंतर्गत सभी तरह के हवाई जहाज को उड़ाने पर रोक लगी हुई है।
इस वजह से नहीं उड़ते Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज।
Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज नही उड़ते ओर इसके पीछे कारण है कि यह एक No Fly Zone (नो फ्लाई जोन) है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह no fly zone क्या होते है?
Business Loan
Get personal loan up to 5 CR
Home Loan
Get home loan up to 50 lakhs
No Fly Zone क्या होते है?: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किसी देश का ऐसा क्षेत्र या जगह जहां पर हवाई जहाज को उड़ाने की परमिशन नही होती है उसे NO Fly Zone (नो फ्लाई जोन) या या Air Exclusion Zone कहा जाता है।
किन क्षेत्रों को No Flying Zone में रखा जाता है?
- कई जगहें ऐसी होती है जहां की भोगोलिक स्थिति हवाई जहाज के उड़ने के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती है तो ऐसी जगहों को ऐसे No Flying Zone में रखा जाता है।
- इसके अलावा कई बार किसी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देने के लिए युद्ध जैसी स्थिति में या फिर किसी और वजह से भी सरकार उस क्षेत्र को कुछ समय के लिए No Flying Zone में रख देती है।
- ऐसे ही सुरक्षा की दृष्टि से कुछ इमारतों को भी No Flying Zone में रखा गया है जिनमे राष्ट्रपति भवन, संसद और प्रधानमंत्री आवास आदि।
बता दे कि भारत सरकार द्वारा 2006 में एक कानून पारित कर Taj Mahal की सुरक्षा के लिए इसे NO FLY ZONE (नो फ्लाई जोन ) में रख दिया है ओर जिसके अनुसार ताजमहल के 7.4 किलोमीटर के क्षेत्र में किसी भी तरह के हवाई जहाज के उड़ाने पर रोक लगा दी गई। तो बस यही कारण है जिस वजह से ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज को नही उड़ाया जाता है।
Aadhar Pe Loan
Get aadhar loan up to 1 lakhs
Personal Loan
Get personal loan up to 5 lakhs
इस कानून को लागू करने के पीछे कई वजह हो सकती हैं जैसे –
- यह एक विश्व विरासत स्थल है और 9/11 के हमले के बाद विभिन्न देश एयर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए ऐसे नियम लागू कर रहे हैं।
- ताजमहल को प्रदूषण से दूर रखता है।
- ताज में पर्यटकों को शांतिपूर्ण समय बिताने में मदद करता है।

अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि Taj Mahal के ऊपर से हवाई जहाज क्यों नही उड़ते है। तो उम्मीद करते है आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी। आप अपने सवाल ओर सुझाव हमे कमेंट करके बता सकते है, धन्यवाद!
नई और ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमेशा BarwaSukhdav.com पर विजिट करें









