Damoh News: दमोह से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। जिसके चलते 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 8 की हालत घायल बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्फोट से फैक्ट्री की बिल्डिंग धराशाई
ब्लास्ट के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उसके अनुसार विस्फोट से फैक्ट्री की बिल्डिंग धराशाई हो गई है। घटना बड़ा पुल के पास की बताई जा रही है जहां पटाखा फैक्ट्री का में ब्लास्ट हुआ है।
शहर के बीचों-बीच है पटाखा फैक्ट्री

आपको बता दें जिस इलाके में ये फैक्ट्री है वो शहर के बीचो-बीच सिहयशी इलाके में स्थित है। जहां बड़ा पुल के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इसमें करीब आठ लोग हुए घायल हुए हैं। तो वहीं एक की मौत हो गई है। घटना के बाद जिले में अफरा—तफरी का माहौल है। जिला अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। हालांकि मोके पर प्रशासन मौजूद है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री धराशाई हो गई है।
Business Loan
Get personal loan up to 5 CR
Home Loan
Get home loan up to 50 lakhs
ग्वालियर में घर में खाना बनाते समय विस्फोट
तो वहीं ग्वालियर में भी इसी तरह की बड़ी घटना सामने आई है। जहां घर में खाना बनाते समय विस्फोट हुआ है। जिसके चले मकान की छत तक गिर गई है। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर में मौजूद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारी मात्रा में रखे थे पटाखे
जानकारी के अनुसार घर में भारी मात्रा में पटाखें रखे हुए थे। इसमें गंभीर रूप से घायल खाना बना रही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया है। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी की बताई जा रही है।
Aadhar Pe Loan
Get aadhar loan up to 1 lakhs
Personal Loan
Get personal loan up to 5 lakhs
देश-विदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए BarwaSukhdav.com पर विजिट करते रहें।









